नोएडा में कंपनी निदेशक ने 22वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Must read

नोएडा। सेक्टर-107 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले कंपनी निदेशक ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, मृतक की पहचान सज्जल मेहरोत्रा के रूप में हुई है जो एक निजी कंपनी में निदेशक थे, पुलिस के अनुसार उन्होंने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाई जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, शरीर में खासकर सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और अधिक रक्तस्राव हुआ था, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मृतक का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया गया है, वहीं प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article