फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (ALM) सोनू राम को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता से बिजली चोरी का मामला दबाने के बदले कुल 8 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत के अनुसार, सोनू राम ने पहले 3 हजार रुपए नकद ले लिए थे और बाद में 5 हजार रुपए और मांगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को एक परचून की दुकान के पास रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से पहले लिए गए 3 हजार रुपए भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
फरीदाबाद में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिजली चोरी का मामला दबाने के लिए मांगे थे 8 हजार रुपए




