देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Must read

जबलपुर। शहर के सुहागी क्षेत्र स्थित पन्नी मोहल्ला में देह व्यापार की शिकायत मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारा और दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी अन्नू बेनीवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी से पहले पुलिस ने दो युवकों को ग्राहक बनाकर भेजा, जहां एक हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद तय संकेत मिलते ही पुलिस ने मकान को घेर लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था और शहर के विभिन्न इलाकों से महिलाओं को बुलाकर 500 से 1000 रुपये में ग्राहकों से सौदा कराया जाता था। पूछताछ में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे धमकाकर इस काम के लिए मजबूर किया जाता था। पुलिस ने अभय सिंह, सुबोध सिंह, संजय चौरसिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया कि मकान के बाहर बंधे तीन कुत्तों का इस्तेमाल आने-जाने वालों की सूचना देने के लिए किया जाता था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article