कड़ी सुरक्षा के बीच निकले 87 ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मुहर्रम

Must read

गाजियाबाद। जिले में इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले गए मुहर्रम के ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 87 ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनके दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कोतवाली, विजयनगर, लोनी, साहिबाबाद, खोड़ा, मोदीनगर, मुरादनगर, मसूरी, डासना और अन्य संवेदनशील इलाकों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च भी किया गया। परंपरागत मार्गों से निकले जुलूसों के बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। प्रशासन ने पहले ही ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक न रखने, बिना अनुमति कोई नया आयोजन न करने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार सभी आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रही।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article