ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर कंपनीकर्मी से 12.96 लाख की ठगी

Must read

ग्रेटर नोएडा। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक से 12.96 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित उज्जवल चौधरी ने बताया कि अगस्त 2025 में उन्हें व्हाट्सऐप पर कुछ लोगों ने संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश से बेहतर रिटर्न का दावा किया। आरोपियों के कहने पर उन्होंने एक ब्रोकर के माध्यम से डिमैट अकाउंट खुलवाया और निवेश शुरू कर दिया। शुरुआती भरोसा दिलाने के बाद ठगों ने बाजार में उतार-चढ़ाव, निवेश सीमा बढ़ाने, होल्डिंग चार्ज और नुकसान की भरपाई जैसे बहाने बनाकर लगातार रकम जमा कराई। एक से नौ सितंबर के बीच पीड़ित ने कुल 12.96 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन न तो कोई लाभ मिला और न ही रकम वापस की गई। जब उन्होंने अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article