गुरुग्राम में लापरवाही का खतरनाक गड्ढा, प्रोफेसर की कार गिरी; बाल-बाल बचीं

Must read

गुरुग्राम। शहर के पॉश इलाके सुशांत लोक-1 स्थित गैलेरिया रोड पर सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे में एक महिला प्रोफेसर की कार गिर गई, जिससे उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि वह बाल-बाल बच गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब प्रोफेसर ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं और अंधेरे के कारण उन्हें सड़क पर बना गड्ढा दिखाई नहीं दिया, क्योंकि मौके पर न तो बैरिकेडिंग थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था और निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी। घटना के बाद प्रोफेसर ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए पुलिस, GMDA और नगर निगम में शिकायत करने की बात कही है, ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article