गुरुग्राम। 9 अप्रैल को सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए श्रमिक प्रदर्शन में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर बताया कि कंपनियों में तोड़फोड़ और आगजनी के साथ पेट्रोल बम से हमले की साजिश रची गई थी। जांच में सामने आया कि बाहरी लोगों ने कर्मचारियों को हिंसा के लिए उकसाया और वॉट्सएप चैट के जरिए पूरी योजना बनाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं, जिनका स्थानीय कंपनियों से कोई संबंध नहीं पाया गया। मानेसर IMT क्षेत्र में शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में 20 से ज्यादा कर्मचारी घायल हुए थे, जबकि उपद्रवियों ने पुलिस वाहन में आग लगाने और पथराव जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी और मामले में आगे भी जांच जारी है, साथ ही श्रमिकों से अपील की गई है कि वे किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।
गुरुग्राम प्रदर्शन में साजिश का खुलासा, पेट्रोल बम से कंपनियां जलाने की थी योजना




