एशिया कप के छठे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 127 रन बनाए। भारत ने लक्ष्य 16वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। कुलदीप यादव ने 3, बुमराह और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए। इस जीत से भारत ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गया और सुपर-4 में जगह बनाने की स्थिति मजबूत की।




