विवाहिता की संदिग्ध मौत में पति और सास गिरफ्तार, फरार देवर की तलाश जारी

Must read

ग्रेटर नोएडा। घंघौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली विवाहिता तनु के मामले में पुलिस ने बुधवार को उसके पति अमित और सास कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। मायके पक्ष की शिकायत पर दोनों समेत देवर सुमित के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी देवर की तलाश कर रही है।

तनु की शादी 6 दिसंबर 2020 को घंघौला गांव निवासी अमित से हुई थी। सोमवार रात उसका शव घर की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा, लेकिन उनका आरोप है कि तब तक ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो चुके थे।

मृतका के भाई तनीश कसाना ने शिकायत में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही तनु को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पहले उससे ब्रेजा कार की मांग की गई और बाद में स्कॉर्पियो की मांग को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। परिजनों का यह भी कहना है कि तनु के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई।

घटना के विरोध में मंगलवार को मायके पक्ष ने कासना कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया। बुधवार शाम मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सिरसा गोलचक्कर के पास से अमित और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि फरार देवर सुमित की तलाश जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article