ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 31.40 लाख की साइबर ठगी

Must read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर साइबर जालसाजों ने एक कारोबारी से 31.40 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को एक प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए पीड़ित को फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा और कम समय में अधिक रिटर्न का भरोसा दिलाया।

पीड़ित सुरहित सिंह के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2025 के बीच अज्ञात ठगों ने उनसे संपर्क किया। शुरुआत में फर्जी प्लेटफॉर्म पर मुनाफे के बढ़ते आंकड़े दिखाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में अपने विभिन्न बैंक खातों से कई किश्तों में कुल 31.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। सबसे अधिक राशि एक बैंक के दो खातों में भेजी गई, जबकि कुछ रकम अन्य बैंक खाते में भी जमा कराई गई।

जब सुरहित सिंह ने निवेश की गई रकम और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो आरोपी बहाने बनाने लगे। कुछ समय बाद उनके मोबाइल नंबर बंद हो गए और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी कोई जवाब मिलना बंद हो गया। शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article