डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़, पीछा कर रही कार की टक्कर से दंपती की मौत

Must read

गुना। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। डोडाचूरा से भरे ट्रक की पायलटिंग कर रही तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद तीन वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जबकि उसमें सवार एक व्यक्ति को टीम ने हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान ट्रक से करीब 25 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि मादक पदार्थ को सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर झारखंड से राजस्थान या गुजरात ले जाया जा रहा था। कार से अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेटें और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने सड़क हादसे और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग तस्करी से जुड़े पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क, फरार चालक और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article