नहर में शर्त लगाकर कूदा युवक, तीन दिन बाद मिला शव, मजाक बना मौत की वजह

Must read

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के आईएमटी क्षेत्र के पास आगरा कैनाल नहर से 14 जुलाई को मिले युवक के शव की पहचान 23 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार धर्मवीर 12 जुलाई की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बदरपुर बॉर्डर स्थित लोहिया पुल पर गया था, जहां मजाक-मजाक में यह शर्त लगी कि नहर में कूदने के बाद कौन सबसे पहले बाहर निकलेगा। इसी दौरान धर्मवीर ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव में बह गया। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की तत्काल जानकारी नहीं दी। जब वह रातभर घर नहीं लौटा तो परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और एनडीआरएफ ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 14 जुलाई को बल्लभगढ़ के आईएमटी क्षेत्र के पास नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बाद में हाथ पर बने टैटू, कान में पहने कुंडल और अन्य निशानों के आधार पर धर्मवीर के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article