डंपर की टक्कर से डिलीवरी पार्टनर की मौत, 3 घंटे हंगामा, NH-48 पर लगा 4 किमी लंबा जाम

Must read

गुरुग्राम। गुरुवार सुबह एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से जेप्टो के 26 वर्षीय डिलीवरी पार्टनर अनिल की मौत हो गई। अयोध्या निवासी अनिल डिलीवरी के लिए जा रहा था, तभी हादसे में डंपर के नीचे आ गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी राइडर्स मौके पर पहुंच गए और एम्बुलेंस के देर से आने तथा पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए करीब तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। प्रदर्शन के कारण एनएच-48 पर लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और करीब दो घंटे तक होम डिलीवरी सेवाएं भी बाधित रहीं। बाद में पुलिस अधिकारियों ने राइडर्स को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है तथा फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article