विदेश में कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Must read

नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने विदेश में कारोबार बढ़ाने, कंपनी का प्रमोशन कराने और अंतरराष्ट्रीय खरीदार दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक दंपती रणबीर सिंह और ज्योति के साथ उनके सहयोगी ललित कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से मिले 44 कर्मचारियों से पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कारोबारियों से 3 हजार से 40 हजार रुपये तक लेकर विदेश में व्यापार बढ़ाने और ऑनलाइन प्रमोशन का झांसा देते थे, वहीं फर्जी सर्टिफिकेट जारी कराने के नाम पर 80 हजार रुपये तक वसूलते थे। गिरोह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और चौथी बार स्थान बदलने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 39 स्मार्टफोन, 9 कीपैड मोबाइल, 10 लैपटॉप, 36 सीपीयू, 32 सिम कार्ड और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर ठगी के शिकार लोगों और कुल रकम का पता लगा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article