होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगाने की कोशिश, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Must read

फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से अफरा-तफरी मच गई। युवक एक विवाहित महिला के साथ होटल पहुंचा था, जहां दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद युवक ने महिला की चुन्नी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वजन अधिक होने के कारण चुन्नी टूट गई और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान बिहार निवासी मुरारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों करीब ढाई साल से एक-दूसरे को जानते हैं और निजी कंपनियों में कार्यरत हैं, जबकि युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच करते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article