पानी की मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

Must read

फरीदाबाद। सेक्टर-24 में गुरुवार को पानी की मोटर चलाने के दौरान करंट लगने से 36 वर्षीय रमेश चंद्र पासवान की मौत हो गई। रमेश बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से मेयर पद की प्रत्याशी रह चुकीं मनशा पासवान के चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार, वह सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए पानी की मोटर चालू करने गए थे। इसी दौरान बिजली बोर्ड में मोटर का तार लगाते समय उनका हाथ खुले बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़े। मनशा पासवान ने बताया कि घटना के समय वह अस्पताल दवा लेने गई थीं। लौटने पर उन्होंने रमेश को बाथरूम के पास जमीन पर पड़ा देखा, जिसके हाथ में मोटर का तार था। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रमेश सेक्टर-24 स्थित शिवालिक कंपनी के पास चाउमीन और बर्गर की रेहड़ी लगाकर जीविकोपार्जन करते थे और अविवाहित थे। उनके परिवार के सदस्य अलीगढ़ में रहते हैं, जबकि वह फरीदाबाद में मनशा पासवान के साथ रह रहे थे। सूचना मिलने पर सेक्टर-55 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article