ग्वालियर। शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो छात्रों और एक छात्रा सहित तीन नाबालिगों के अलग-अलग स्थानों से लापता होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तीनों अपने-अपने घरों से कोचिंग जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता बच्चों में चार शहर का नाका क्षेत्र के गणेश कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय प्रिंस सेंगर, चौहान मंदिर के पास कुशवाह गली निवासी 17 वर्षीय उर्वशी उर्फ तपस्या शर्मा और पीएचई कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय शुभम उर्फ पचौरी शामिल हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या तीनों मामलों का आपस में कोई संबंध है या बच्चे किसी ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यम से संपर्क में थे। साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों की तलाश तेज कर दी गई है।
कोचिंग के बहाने निकले तीन नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की सघन तलाश




