20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हेरोइन-एमडीएमए और पिस्टल बरामद

Must read

गुरुग्राम। गुरुग्राम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की सेंट्रल यूनिट ने उटावड़ थाना क्षेत्र के मलाई गांव के पास कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश धन सिंह उर्फ काजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 277 ग्राम हेरोइन, 12 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, एक ‘मेड इन चाइना’ पिस्टल, दो मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। होडल के ग्राहम पट्टी निवासी धन सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जनवरी 2025 में दर्ज एक मामले में फरार होने पर उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उटावड़ थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article