नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर मोबाइल चोर, 49 फोन बरामद

Must read

नोएडा। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 49 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। एडिशनल डीसीपी मनीष सिंह ने बताया कि मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-18 के सामने स्थित एक पार्क के पास से विक्की और आसिफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, विक्की टैक्सी चालक है, जबकि आसिफ कपड़ों की फेरी लगाता है। बरामद मोबाइलों में एक वीवो फोन थाना सेक्टर-24 में दर्ज एक चोरी के मुकदमे से जुड़ा मिला है, जबकि दोनों आरोपियों ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज एक अन्य मोबाइल चोरी की वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब बरामद सभी मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें फोन लौटाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article