फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक ने अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पहले उसने पत्नी नेहा कुमारी (23) के साथ मारपीट की, फिर उसका सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी अमित गुप्ता ने अपने चाचा को फोन कर हत्या की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी और हाल ही में पंचशील कॉलोनी में नया मकान खरीदकर रहने लगे थे। परिजनों का आरोप है कि अमित पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे घर से बाहर जाने से रोकता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
फरीदाबाद में 6 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार




