मोहर्रम से पहले डासना में सफाई कर्मचारी से मारपीट, सभासद पति पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

Must read

गाजियाबाद। मोहर्रम से पहले गाजियाबाद के डासना नगर पंचायत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। वार्ड-11 के सभासद पति नौशाद तेली पर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी रोकी के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणियां, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रोकी का आरोप है कि आरोपी ने बाल्मीकि समाज को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और विरोध करने पर धमकी दी। घटना के बाद वाल्मीकि समाज में आक्रोश फैल गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने वार्ड-12 के सभासद हाफिज सईदुद्दीन और नगर पंचायत कर्मचारी रजा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article