गुरुग्राम। राजीव चौक के पास रोडरेज की घटना में पुलिस ने कार सवार पर जानलेवा हमला करने और वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में दो BBA छात्रों पार्थ और पारस को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फाजिलपुर, सेक्टर-48 के निवासी हैं। दिल्ली के सीआर पार्क निवासी अभिषेक चौधरी ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक के कारण तुरंत साइड न मिलने पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उनकी कार का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया, फिर राजीव चौक फ्लाईओवर के पास रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए और अभिषेक के चेहरे, हाथ और पैरों पर चोट पहुंचाई। घायल अभिषेक ने घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो जब्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुग्राम में रोडरेज, BBA छात्रों ने कार सवार पर हमला कर तोड़े शीशे




