जेवर। क्षेत्र के रामनेर गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाई अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर का शिकार हो गए। हादसे में 25 वर्षीय गौरव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई करण गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों जेवर बाजार सामान खरीदने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां गौरव ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार करण ने एक सप्ताह पहले ही नई बाइक खरीदी थी और गौरव उससे मिलने बुलंदशहर से आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जेवर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, ममेरा भाई गंभीर घायल




