NEET-UG री-एग्जाम आज, भोपाल समेत प्रदेशभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम

Must read

भोपाल। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 री-एग्जाम रविवार को देशभर में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर एनटीए और जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों पर 13,774 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, जीपीएस ट्रैकिंग, सीआरपीएफ सुरक्षा और बहुस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई है। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जबकि रिपोर्टिंग और फ्रिस्किंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी। प्रदेशभर में शनिवार को मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article