CUET-PG परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोपों पर NTA मुख्यालय का घेराव, छात्रों ने जवाब मांगा

Must read

नई दिल्ली। सीयूईटी-पीजी (CUET-PG) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी को लेकर छात्र संगठन आइसा (AISA) के नेतृत्व में छात्रों ने शनिवार को ओखला स्थित NTA मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा समाप्ति की आधिकारिक तिथि के बाद बिना किसी सार्वजनिक सूचना के कई विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। छात्रों का दावा है कि कम से कम 11 विषयों की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में कराई गईं, जिनका कोई रिकॉर्ड NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और विभिन्न शिफ्टों में प्रश्नपत्रों की पुनरावृत्ति जैसे मुद्दे भी उठाए। प्रदर्शन के दौरान मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेडिंग की गई। छात्रों का आरोप है कि उनके दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भी NTA अधिकारियों से मिलने और शिकायत दर्ज कराने की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्र संगठन ने मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से इस्तीफे की मांग भी की है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article