मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 21 फोन और चोरी की बाइक बरामद

Must read

नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देते थे और बाद में चोरी के मोबाइल दिल्ली में बेच देते थे। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर दोनों को सेक्टर-55 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि उनके इस्तेमाल में लाई जा रही मोटरसाइकिल पहले से चोरी की थी। पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन विभिन्न मामलों से जुड़े हो सकते हैं और उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article