फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद ही हार्दिक चोटिल, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर

Must read

नई दिल्ली। भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। हार्दिक हाल ही में पीठ की परेशानी से उबरकर बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे थे और उन्होंने फिटनेस क्लियरेंस भी हासिल कर ली थी। हालांकि फिटनेस मूल्यांकन के दौरान लंबा गेंदबाजी सत्र पूरा करने के बाद उन्हें नई चोट लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पूरी तरह फिट होने और पुनर्वास प्रक्रिया पूरी करने में करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है, ऐसे में हार्दिक अब इस दौरे का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इससे पहले विराट कोहली भी चोट के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। भारतीय टीम के लिए लगातार दो अनुभवी खिलाड़ियों का बाहर होना सीरीज से पहले बड़ी चुनौती माना जा रहा है। अब चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को हार्दिक की जगह संतुलन बनाए रखने के लिए वैकल्पिक रणनीति पर काम करना होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article