गुरुग्राम में 5 साल तक बंधक बनाकर रखने का आरोप, रेस्क्यू के बाद युवती ने झारखंड में दर्ज कराई FIR

Must read

गुरुग्राम। सेक्टर-40 स्थित एक कोठी से 15 दिन पहले रेस्क्यू कराई गई 24 वर्षीय युवती ने झारखंड के साहेबगंज जिले में एफआईआर दर्ज कराते हुए एक दंपत्ति पर पांच वर्षों तक बंधक बनाकर घरेलू काम करवाने, वेतन न देने और परिवार से संपर्क नहीं करने देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि करीब पांच साल पहले 19 वर्ष की उम्र में उसे साहेबगंज से कथित रूप से अगवा कर दिल्ली-एनसीआर के प्लेसमेंट रैकेट के जरिए गुरुग्राम लाया गया था, जहां उसे घरेलू नौकरानी के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया गया। युवती ने किसी तरह मोबाइल का इंतजाम कर अपने भाई को सूचना दी, जिसके बाद उसने झारखंड भवन में शिकायत दर्ज कराई। मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंचा, जिसके हस्तक्षेप के बाद गुरुग्राम पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सेक्टर-40 स्थित कोठी में छापेमारी कर युवती को रेस्क्यू किया। मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अब पीड़िता की शिकायत पर झारखंड में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article