चमोली में बद्रीनाथ जा रही टेंपो ट्रैवलर पलटी, महिला श्रद्धालु की मौत; 16 घायल

Must read

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाजियाबाद निवासी 44 वर्षीय महिला श्रद्धालु आरती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए। वाहन में चालक सहित कुल 18 लोग सवार थे, जो बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा ज्योर्तिमठ के पास पैनी क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योर्तिमठ पहुंचाया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article