फरीदाबाद में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

Must read

फरीदाबाद। एनआईटी नंबर-3 स्थित मस्जिद चौक क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिन भी नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी रही। गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए रास्ता साफ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई और मौके पर क्राइम ब्रांच व स्थानीय थानों की पुलिस तैनात रही। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि ये निर्माण सरकारी भूमि और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र पर बने हुए थे तथा संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के तहत की जा रही है और भविष्य में भी सरकारी भूमि व ग्रीन बेल्ट पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article