दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत; 12 लोगों का रेस्क्यू

Must read

दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की चार गाड़ियों की मदद से देर रात से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें रविवार सुबह तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। वहीं, शनिवार को ही तिलक मार्ग थाना क्षेत्र स्थित दूरदर्शन भवन का एक पत्थर गिरने से 35 वर्षीय नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में इससे पहले अप्रैल 2025 में मुस्तफाबाद और जुलाई 2025 में वेलकम इलाके में इमारत ढहने की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article