केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Must read

गाजियाबाद। Ghaziabad के बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से उठता धुआं करीब 3 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जबकि केमिकल से भरे सॉल्वेंट ड्रम तेज धमाकों के साथ फटते रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शाम 4:02 बजे सूचना मिलने पर घंटाघर कोतवाली, वैशाली, मोदीनगर और नोएडा से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने के लिए वाटर ब्राउजर और फोम टैंकर का इस्तेमाल किया गया। घटना के समय फैक्ट्री में 11 कर्मचारी मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक ड्रम से दूसरे ड्रम में केमिकल ट्रांसफर करते समय आग लगी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article