गुरुग्राम। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-47 निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना 18 मई को गढ़ी हरसरू और बसई रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने रेलवे पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी भेजा गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, जांच जारी




