शादी से लौट रहे लोगों की कार भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से, 5 की मौत

Must read

नर्मदापुरम। पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास देर रात टवेरा कार और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से 7 लोग घायल हो गए, सभी मृतक और घायल महेंद्रवाड़ी व माखननगर के निवासी बताए जा रहे हैं जो बुधनी में शादी समारोह से लौट रहे थे, पुलिस के अनुसार क्रॉसिंग के दौरान कार ट्रॉली के साइड से टकरा गई जिससे टवेरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य का इलाज जारी है, हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई और शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article