भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग, 8 घंटे बाद भी नहीं बुझी

Must read

भोपाल। अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में देर रात लगी भीषण आग पर कई घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका, आग इतनी तेज थी कि 8 घंटे तक लगातार 11 फायर स्टेशनों से आई दमकल गाड़ियां पानी डालती रहीं और अब तक 50 से ज्यादा टैंकर इस्तेमाल किए जा चुके हैं, इस हादसे में करीब 25 टन कचरा जलकर राख हो गया, मुख्य सड़क के बेहद करीब स्थित इस प्लांट में आग लगने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग पूरी रात जागते रहे, सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया, शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्लांट में रिसाइक्लिंग के लिए रखे गए कपड़ों का बड़ा ढेर मौजूद था, जिसमें आग तेजी से फैल गई, बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से बंद पड़ी यूनिट में सबसे पहले आग लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और कई जगहों पर अभी भी आग सुलग रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article