2 दिन में बनाई हत्या की साजिश, बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर नाले में फेंका

Must read

फरीदाबाद। अनीता देवी हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें सामने आया है कि आरोपी ब्रहमजीत ने महज दो दिन में हत्या की पूरी साजिश रची और सुनसान जगह चुनकर वारदात को अंजाम दिया, उसने पहले अनीता को बहाने से बुलाया और जंगल में ले जाकर विवाद के दौरान उसे जमीन पर पटककर पैर से गला दबाया, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई, लेकिन जब वह जिंदा रही तो आरोपी ने उसे गंदे नाले में फेंक दिया, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई, जांच में यह भी सामने आया कि दोनों के बीच उम्र में करीब 23 साल का अंतर होने के बावजूद रिश्ते थे और आरोपी शादीशुदा होने के बाद भी महिला के संपर्क में था, हाल के दिनों में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था और महिला द्वारा परिवार को सच्चाई बताने की धमकी देने पर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई, वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए उसने कपड़े भी उतार दिए और घर जाकर अपने पिता को पूरी बात बताई, जिन्होंने उसे बचाने में मदद की, पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article