पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, 254 रन बनाकर लखनऊ को 54 रन से हराया

Must read

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हरा दिया और सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। टीम की ओर से प्रियांश आर्या ने 93 और कूपर कोनोली ने 87 रन की शानदार पारियां खेलीं, दोनों के बीच 80 गेंदों में 182 रन की बड़ी साझेदारी हुई। जवाब में 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम 200 रन तक ही पहुंच सकी और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया, हालांकि कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। पंजाब की ओर से गेंदबाजों ने अहम समय पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ की टीम लगातार हार के कारण नीचे खिसक गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article