गुरुग्राम। एमजी रोड स्थित एक प्रमुख मॉल के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां क्लब में पार्टी करने के बाद एक युवक ने पार्किंग से कार निकालते ही अचानक गोली चला दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार चला रहा युवक फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान दिल्ली के घिटोरनी निवासी 39 वर्षीय नवीन के रूप में हुई, जो दोस्तों के साथ पार्टी करने आया था और नशे की हालत में गुस्से में फायरिंग कर बैठा। उसने एक गोली बस क्यू शेल्टर की ओर और दूसरी हवा में चलाई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने डीएलएफ फेज-2 थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गुरुग्राम मॉल के बाहर फायरिंग: पार्टी के बाद युवक ने चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार




