10 करोड़ की रंगदारी का फर्जी खेल बेनकाब, महिला समेत 3 गिरफ्तार; बदले की साजिश निकली वजह

Must read

गाजियाबाद। पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कुख्यात गैंग का नाम लेकर प्रॉपर्टी कारोबारी को धमकाया था। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार स्वॉट टीम और इंदिरापुरम थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को वेव सिटी इलाके से पकड़ा गया और उनके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ रोबिन अपने साथियों सविता उर्फ सवी चौधरी और तुषार बैसौया के साथ मिलकर इस साजिश में शामिल था, जिसमें सविता ने नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए पूरी योजना तैयार की। आरोपियों ने फर्जी सिम और व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को सुंदर भाटी गैंग का सदस्य बताकर कारोबारी से रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य संभावित कनेक्शन और किसी बड़े आपराधिक गिरोह से संबंध की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article