डिंडौरी। गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास देर रात तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों में दो बाप-बेटे भी शामिल हैं, सभी लोग चौक कार्यक्रम से लौटते समय जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर पिकअप का टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे रुके थे और टायर बदलने के दौरान बातचीत कर रहे थे, तभी अमरकंटक की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है, टक्कर के बाद वाहन ने सड़क किनारे बनी मढ़िया, बिजली का पोल और यात्री प्रतीक्षालय को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और करीब 300 मीटर आगे जाकर रुका, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया, प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा और अन्य आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने 5 लोगों को कुचला; सभी की मौत




