बारिश ने बिगाड़ा खेल: KKR-PBKS मैच बेनतीजा, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

Must read

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया आईपीएल मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा, जिससे मौजूदा सीजन का पहला मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ, मैच की शुरुआत में KKR ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और 3.4 ओवर में 2 विकेट पर 25 रन बना लिए थे, लेकिन शाम 7:46 बजे शुरू हुई बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और लंबे इंतजार के बाद भी मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका, इससे पहले पंजाब के गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने शानदार शुरुआत करते हुए कैमरन ग्रीन और फिन एलन को जल्दी पवेलियन भेज दिया था, लगातार रुक-रुककर होती बारिश के चलते ओवर्स में कटौती की संभावना भी बनी लेकिन तय समय तक खेल शुरू न हो पाने के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया, इस परिणाम के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article