नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक प्रोफेसर के बैंक खाते से 59 लाख रुपए की बड़ी ठगी को अंजाम दिया, जिसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब बैंक से संदिग्ध ट्रांजैक्शन का मैसेज मिला। ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रहने वाले प्रोफेसर पवन कुमार भारती ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे उनके खाते से कई ट्रांजैक्शन होने की सूचना मिली, जिसके बाद जांच में पता चला कि अलग-अलग चार ट्रांजैक्शन में 8 लाख, 10 लाख, 31 लाख और 10 लाख रुपए एनईएफटी के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए। खास बात यह रही कि उन्हें न तो कोई OTP मिला और न ही अलर्ट मैसेज, जबकि जांच में उनकी ईमेल आईडी भी निष्क्रिय पाई गई, जिससे आशंका है कि ठगों ने उनकी ईमेल और बैंकिंग डिटेल हैक कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रोफेसर के खाते से 59 लाख की साइबर ठगी, बिना OTP के मिनटों में रकम साफ




