एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से मिनी ट्रक पलटा, दो जगह हादसों से लगा जाम

Must read

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात टायर फटने से एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। यह हादसा गांव पलौता के पास हुआ, जहां मेरठ से दिल्ली जा रहा कपड़ों से भरा मिनी ट्रक अचानक आगे का पहिया फटने के कारण पलट गया। ट्रक को मेरठ निवासी जुबैद चला रहा था, जबकि वसीम परिचालक था। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया। इसी दौरान मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर गांव नाहली के पास गेहूं से भरा एक और ट्रक पलट गया, जिससे वहां भी जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटवाया और यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के चलते किनारे बने गड्ढों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article