चुनावी रंजिश में भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के सामने वारदात

Must read

दतिया। शहर के वार्ड-1 से भाजपा पार्षद रामकुमार उर्फ कल्लू कुशवाहा (35) की मंगलवार सुबह चुनावी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब 8:30 बजे सेंवढ़ा चुंगी चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने उस समय हमला हुआ, जब कल्लू मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उनके सिर और कंधे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली कनपटी के पार निकल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हत्या 2016 में हुए पूर्व पार्षद बालकिशन हत्याकांड का बदला है, जिसमें कल्लू को उम्रकैद की सजा हुई थी और वह अक्टूबर 2025 में जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद उसे लगातार सोशल मीडिया और ऑडियो मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। वारदात के दौरान आरोपी उसकी पिस्टल भी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू कुशवाहा सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह दुश्मनी 2014 के नगर पालिका चुनाव से शुरू हुई थी और पिछले एक दशक में कई हत्याओं और घटनाओं में बदल चुकी है। मृतक पार्षद पर पहले से हत्या, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज थे, वहीं पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article