नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शिवम झा, सागर ठाकुर और कमल के रूप में हुई है; पुलिस के अनुसार ये आरोपी नोएडा के होशियारपुर क्षेत्र में रहते थे और ग्राइंडर ऐप के जरिए लोगों से दोस्ती कर उन्हें तय स्थान पर बुलाकर लूटपाट करते थे, जहां उन्हें डराकर-धमकाकर और ब्लैकमेल कर उनके खातों से पैसे भी ट्रांसफर कराए जाते थे; एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 30 हजार रुपए नकद, चार मोबाइल फोन, एक कार और दो नंबर प्लेट बरामद की गई हैं, जबकि गैंग का मास्टरमाइंड शिवम झा है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं; पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पिछले छह महीनों से सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है, फिलहाल बरामद मोबाइल का डेटा खंगाला जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
डेटिंग ऐप के जरिए लूट करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार




