फरीदाबाद। शहर के सेक्टर 27A स्थित PLEXUS नामक कंपनी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे फैक्ट्री के अंदर रखे प्लाई बोर्ड और मशीनें चपेट में आ गईं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह मशीन में हुआ शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, जिससे पहले प्लाई बोर्ड में आग लगी और फिर धीरे-धीरे अन्य मशीनों तक फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया, हालांकि आग बुझाने में काफी समय लगा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
फरीदाबाद में प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग, घंटों बाद पाया गया काबू




