गुरुग्राम में नर्स की संदिग्ध मौत, एनेस्थीसिया इंजेक्शन ओवरडोज का शक

Must read

गुरुग्राम। लव मैरिज के महज चार महीने बाद प्राइवेट अस्पताल की नर्स काजल की मौत के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है, जांच में काजल के घर के बाहर नाले से एनेस्थीसिया इंजेक्शन की खाली शीशी और नीडल बरामद हुई है, जबकि पोस्टमॉर्टम में उसके बाएं हाथ पर इंजेक्शन का निशान भी मिला है, इससे पहले बाथरूम से इस्तेमाल की हुई सीरिंज भी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस को संदेह है कि इंजेक्शन की ओवरडोज से ही उसकी मौत हुई। पुलिस के अनुसार 18 मार्च को आरोपी पति अरुण ने काजल को ‘पर्सनल बात’ के बहाने घर के नीचे बुलाया, जिसके कुछ ही मिनट बाद उसकी हालत बिगड़ गई और नाक से खून निकलने लगा, परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं घटना के बाद अरुण मौके से फरार हो गया, जिससे शक और गहरा गया है। परिजनों का आरोप है कि अरुण ने ही काजल को जहरीला इंजेक्शन लगाया, जबकि जांच में यह भी सामने आया है कि अरुण को नशे की लत थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस को शक है कि एनेस्थीसिया इंजेक्शन की ज्यादा मात्रा देने से काजल के सेंट्रल नर्वस सिस्टम और हार्ट पर असर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई, हालांकि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और सभी मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article