गुरुग्राम। अर्बन एस्टेट इलाके में एक घर को निशाना बनाते हुए चोर ने महज 13 मिनट में 30 लाख रुपये से ज्यादा के गहने और नगदी चोरी कर ली, घटना उस वक्त हुई जब पति-पत्नी ऑफिस गए थे और घर में मौजूद बुजुर्ग महिला नवरात्र का सामान लेने बाजार गई हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर घर में घुसता और 2 बजकर 46 मिनट पर बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया, जिससे साफ है कि उसने बेहद कम समय में वारदात को अंजाम दिया। करीब तीन घंटे बाद जब बुजुर्ग महिला घर लौटी तो दरवाजे की कुंडी और लॉकर टूटे मिले, जिसके बाद उन्होंने बेटे-बहू को सूचना दी और पुलिस को बुलाया गया। पीड़ित दीपक, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने बताया कि घर से सोने के कई गहने जैसे मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, हार, नथ और चांदी के आभूषण समेत करीब एक लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
13 मिनट में 30 लाख की चोरी, घर खाली देख चोर ने साधा निशाना




