मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर महिला से 8.52 लाख की ठगी

Must read

नोएडा। सेक्टर-34 की रहने वाली एक महिला से साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर 8.52 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता, जो गृहिणी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ‘गौतम’ बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद ठगों ने वीडियो कॉल कर नकली कोर्ट जैसा माहौल दिखाया और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला पर दबाव बनाया। जांच के नाम पर उनसे बैंक खातों की जानकारी लेकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया, यह भरोसा दिलाते हुए कि जांच के बाद रकम वापस कर दी जाएगी। डर के कारण महिला ने 13 फरवरी को करीब 8.52 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। तब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article