डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.29 करोड़ की ठगी

Must read

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में दर्ज एक मामले में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक कारोबारी से करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित सूरजपुर निवासी है, जिसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को उसे एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके नाम पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में हो रहा है। इसके बाद ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए कोर्ट जैसी फर्जी सेटिंग दिखाकर उसे डिजिटल अरेस्ट में होने का डर दिखाया और लगातार दबाव बनाते हुए बैंक खातों की जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाए। पीड़ित को घर से बाहर न जाने और कॉल चालू रखने को कहा गया। डर के कारण उसने 13 से 26 फरवरी के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ 29 लाख 61 हजार 962 रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगों ने सुप्रीम कोर्ट और मुंबई पुलिस के नाम से फर्जी लेटर भेजकर भरोसा दिलाया कि पैसा वापस मिल जाएगा, लेकिन जब रकम नहीं लौटी तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने 12 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। नोएडा में इससे पहले भी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कई बड़े ठगी के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article